image

1:15

Dandruff हटाने के Simple और Effective Home Remedies | Winter Tips!

क्या आप ठंड के मौसम में dandruff को झेलते झेलते थक चुके हो? चिंता मत करो—हम आपको कुछ घरेलू नुस्ख़े बतायेंगे जो आपके dandruff को हमेशा के लिए ख़त्म कर सकता हैं।तो चलिए, इन नुस्ख़ों के बारे में detail में जानते हैं!Tea Tree Oil Use करना।Tea tree oil में antifungal properties होती हैं जो dandruff पैदा करने वाले fungus से fight करती हैं। कुछ drops tea tree oil को किसी भी oil में mix करके अपने scalp पे लगाइए। यह जलन को कम करेगा और dandruff को भी हटायेगा।Apple Cider Vinegar लगाना।Apple cider vinegar आपके scalp का pH balance करने में मदद करता है। यह oil build-up को भी control करता है जो dandruff का कारण बन सकता है। Shampoo करने के बाद इसे use करने से आपका scalp साफ़ और dandruff free रहेगा।Aloe Vera बालों में लगाना।Aloe vera अपनी soothing qualities के लिए जाना जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि यह scalp की खुजली और dandruff को भी कम करता है। Aloe vera gel को अपने scalp पे लगाइए, और dandruff से राहत पाइए।नारियल तेल (Coconut Oil) का Use करना।नारियल तेल सिर्फ cooking के लिए ही best नहीं है, बल्कि यह आपके scalp के लिए भी great option है! इसमें antifungal properties होती हैं जो dandruff से लड़ती हैं। यह आपके scalp को nourish और moisturize भी करता है। Plus, यह आपके बालों को soft और shiny भी बना देता है।Regular Shampoo करना।अपने बाल regular wash करना जरूरी है। Mild paraben और sulphate-free shampoo का use करने से oil buildup रुक जाता है, जो dandruff का कारण बन सकता है। बस यह ध्यान रखो कि shampoo gentle हो और आपके scalp के लिए harsh ना हो।Diet में बदलाव करना।Omega-3 fatty acids और vitamin rich foods खाना आपके scalp health को बेहतर कर सकता है। अखरोट ,सब्जा के बीज और पालक जैसे foods dandruff को कम करते हैं।Stress कम करना।Stress dandruff को worse बना सकता है, इसलिए relax करना जरूरी है। Yoga, meditation, या बस थोड़ा rest लेने से ही आप अपने stress levels को control कर सकते हैं, जो dandruff को कम करेगा।इन घरेलू नुस्ख़ों को अपनाकर आप dandruff को कम कर सकते हैं और अपने scalp को healthy रख सकते हैं।Source:-1. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK532842/ 2. https://www.qld.gov.au/health/condition/skin-health/hair-and-nail-problems/dandruff 3. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC9365318/

image

1:15

सर्दियों में बालों का झड़ना रोकें: 5 आसान घरेलू उपाय | Winter Hairfall & Itchy Scalp Solutions!

क्या आपने notice किया है कि जैसे-जैसे weather ठंडा हो रहा है, वैसे वैसे आपका hair fall और बढ़ गया है और आपका scalp itchy हो गया है?ये problems सर्दियों के मौसम में ज़्यादा बढ़ जाती हैं, लेकिन tension मत लो—इसे ठीक करने के लिए घरेलू नुस्ख़े भी हैं!चलिए जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में ऐसा क्यों होता है और कैसे आप इस problem को आसानी से fix कर सकते हो।ठंड के मौसम में hairfall और itching क्यूँ बढ़ जाती है?ठंडा मौसम और और dry हवा: ठंडी और dry हवा आपके scalp का moisture निकाल देती है, जिससे dryness और dandruff होता है। ये आपके बालों को भी कमज़ोर कर देती है, जिससे hair fall बढ़ जाता है।Indoor heating: जब आपके घर में heaters चलते है, तो आपको गर्माहट मिलती है, लेकिन ये आपके scalp को dry कर देता है, जिससे itching और hairfall होता है।गर्म पानी से नहाना: सर्दियों के मौसम में हम ज़्यादा गरम पानी से नहाते हैं, जो आपके scalp के natural oils को निकाल देता है, और बालों में dryness पैदा कर देता है। इससे hairfall और itching को बढ़ावा मिलता हैं।Hairfall और itching को लेकर अब भी सवाल हैं? Ask Medwiki पर पाएं भरोसेमंद और verified sources से सही जानकारी।अब देखते हैं कुछ घरेलू नुस्ख़े जो आपकी problems को जड़ से ठीक कर सकते हैं।आंवला (Indian Gooseberry)यह vitamin C और antioxidants से भरा होता है, जो आपके बालों को strong बनाने में मदद करता है। ये आपके scalp को nourish करता है और hair fall भी कम करता है। आप आंवला powder को पानी में मिला कर अपने scalp पर hair mask के तौर पर लगा सकते हैं।मेथी के बीज (Fenugreek Seeds)मेथी dandruff को कम करने और hair fall को रोकने में बहुत अच्छी होती है। ये आपके scalp को nourish करती है। बस मेथी के बीज को रात भर भिगो कर, उसका paste बना कर अपने scalp पर लगा लें। इससे आपको itching और hairfall से छुटकारा जल्द ही छुटकारा मिलेगा।नारियल का तेल और भृंगराज (Coconut Oil and Bhringraj)नारियल का तेल काफी moisturizing होता है, और जब ये भृंगराज के साथ मिलता है, तो इनका combination hair fall और itching दोनों को रोक सकता है। इस mixture को अपने scalp पर massage करें, जिससे scalp ठंड के मौसम में hydrated रहे।इन घरेलू नुस्ख़ों का use करके आप अपने scalp को winter dryness से बचा सकते हैं और अपने बालों को healthy, strong और dandruff-free रख सकते हैं!Source:-1. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK532842/ 2. https://www.qld.gov.au/health/condition/skin-health/hair-and-nail-problems/dandruff 3. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC9365318/

image

1:15

सर्दियों में glowing skin कैसे बनाए रखें? Easy winter skincare routine!

सर्दी का मौसम आते ही हमारी त्वचा क्यों हो जाती है रूखी?सर्दियों में तापमान गिरने और हवा में नमी की कमी के कारण हमारी त्वचा अपनी नमी खो देती है और रूखी हो जाती है। इस रूखापन के कारण त्वचा में खुजली, फटे होंठ, और झुर्रियां जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ आसान टिप्स के साथ आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाए रख सकते हैं।क्योंकि हम सर्दी से हर वक़्त बच तो नहीं सकते, इसलिए अपनी skin को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आसान winter skincare tips follow करें।1. अपनी skin को सुरक्षित रखें:गर्म कपड़े पहनें: कोशिश करें की body पर ठंडी हवा का exposure कम से कम हो, इसके लिए गरम कपडे, टोपी, gloves और scarf पहनें जिससे आप ढके रहें।Lip Balm लगाएं: अपने होंठों को hydrated, soft और moistened रखने के लिए एक अच्छा lip balm लगाएं।बाहर कम से कम निकलें: कोशिश करें कि ठंड़े और dry मौसम में बाहर ज्यादा समय न बिताएं।2. अपने skincare routine को समय के हिसाब से adjust करें:ज़रूरी नहीं है कि सभी गर्मियों में use होने वाले products सर्दियों में हमारे लिए सही हों। मौसम के हिसाब से skincare products में बदलाव ज़रूरी हो जाता है ।Light lotions की जगह thick creams use करें ताकि skin को better hydration मिल सके।ऐसे products के use से बचें जिनमें Alpha या Beta Hydroxyacid होता है, क्योंकि ये products सर्दियों में skin (त्वचा) को और खराब कर सकते हैं।3.घर के वातावरण में ये बदलाव लाएं:Heater का use कम करें: Heater हवा से नमी खींच लेता है, इसीलिए ठण्ड से बचने के लिए heater की जगह sweater पहनें और कंबल लें।Humidifier use करें: Humidifier हवा में moisture add करने में मदद करता है। इससे आपकी skin hydrated रहेगी।4. अपनी skin को hydrated रखें:बार-बार moisturizer लगाएं: हर बार हाथ या face धोने के तुरंत बाद moisturizer लगाएं।Cream या ointment लगाएं: ये सर्दियों में dry skin के लिए lotion से बेहतर काम करते हैं।गुनगुने पानी से नहाएं: बहुत गर्म पानी से नहाने से skin dry होने लगती है इसीलिए तेज़ गरम की जगह, गुनगुने पानी से नहाएं।Gentle Laundry products use करें: जलन/ irritation से बचने के लिए कोई भी खुशबू वाले laundry detergents ना चुनें।अगर आपकी skin फिर भी बहुत dry रहती हो, तो skin के doctor यानी dermotologist से एक बार सलाह ज़रूर लें।Source:- 1.https://www.aad.org/news/cold-weather-and-your-skin#:~:text=Apply moisturizer immediately after washing,prevent dry skin from worsening.

image

1:15

Homemade Facepack - घर पर बनाएं फेस पैक!

अगर आप भी glowing त्वचा चाहते हैं लेकिन उसके लिए केमिकल युक्त उत्पाद नहीं लगाना चाहते.. तो यह वीडियो आपके लिए है!!आज हम आपके साथ आपकी glowing त्वचा के लिए एक फेस पैक की रेसिपी share करेंगे और वह भी हल्दी, मुल्तानी मिट्टी, चंदन, केसर आदि जैसे प्राकृतिक और आसानी से उपलब्ध सामग्रियों के उपयोग से।हम बताएंगे कि हर एक ingredient त्वचा को कैसे glow करने में मदद करता है और साथ ही हम बताएंगे इस फेस पैक को बनाने की विधि भी। एक बार इसको आज़माएं, परिणाम देखकर आप आश्चर्य में आ जाएंगे।Glowing त्वचा के लिए फेस पैक के हर एक प्राकृतिक ingredient की मात्रा और लाभ (100 ग्राम):Ingredients को नापते समय आप एक चम्मच का उपयोग कर सकते हैं। 1 छोटा चम्मच 5 ग्राम का होता है!मुल्तानी मिट्टी (15 ग्राम): मुल्तानी मिट्टी blackheads और whiteheads को हटाने, सनबर्न को सही करने, त्वचा को साफ रखना, blood circulation में सुधार करने, रंग को निखारने और त्वचा को glowing प्रभाव देने में मदद करती है।हल्दी (15 ग्राम): हल्दी रक्त को शुद्ध करने में मदद करती है। यह रक्त की खराबी के कारण होने वाले त्वचा रोगों को ठीक करती है। यह त्वचा का रंग हल्का करने में भी मदद करती है। हल्दी उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे झुर्रियों को भी कम करती है।चंदन की लकड़ी (10 ग्राम): चंदन में एंटी-टैनिंग और एंटी-एजिंग गुण होते हैं।केसर (5 ग्राम) : यह त्वचा का रंग हल्का करता है और गोरी और glowing त्वचा देता है।मिल्क पाउडर (15 ग्राम): मिल्क पाउडर सूखी, खुरदुरी त्वचा को लंबे समय तक पोषण प्रदान करता है। यह त्वचा को शानदार चमक प्रदान करता है। यह काले धब्बे, पिगमेंटेशन, मुंहासे आदि को दूर करता है।चावल का आटा (20 ग्राम): चावल का आटा सूजन वाली त्वचा की सतहों को ठंडा करने के लिए उपयोगी है।संतरे का छिलका (10 ग्राम): संतरे के छिलके में तुरंत चमक लाने वाला गुण होता है, यह मुंहासों, झुर्रियों और बुढ़ापे को रोकता है।केले का छिलका (10 ग्राम): केले के छिलके में एंटीफंगल और एंटीबायोटिक दोनों घटक होते हैं।सभी सामग्रियों का सूखा पाउडर बनाकर उपयोग करें। इन्हें सही मात्रा में एक साथ मिलाएं और एक एयर टाइट डिब्बे में रखें।पानी में मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट बनाएं और ब्रश की मदद से गीले चेहरे पर समान रूप से लगाएं। इसे सूखने के लिए 15 मिनट के लिए छोड़ दें और गीले कपड़े की मदद से साफ करें।Source:- https://core.ac.uk/download/pdf/335078062.pdf

image

1:15

मुँहासों का इलाज करने के घरेलू उपाय!

चेहरे और शरीर पर मुंहासे आत्मविश्वास कम कर सकते हैं।यहां मुंहासों को रोकने और कम करने के कुछ घरेलू उपचार हैं:-1.टी ट्री तेल:लाभ: एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।कैसे इस्तेमाल करें: 1 भाग टी ट्री तेल को 9 भाग नारियल तेल में मिलाएं। रुई की मदद से मुँहासों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें।2. एप्पल साइडर विनेगर:लाभ: बैक्टीरिया को मारता है और निशान कम करता है।कैसे इस्तेमाल करें: एप्पल साइडर विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।3. एलोवेरा:लाभ: सूजन कम करता है और संक्रमण रोकता है।कैसे इस्तेमाल करें: शुद्ध एलोवेरा जेल को सीधे मुँहासों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।4. पुदीना:लाभ: त्वचा के छिद्रों से impurities दूर करता है।कैसे इस्तेमाल करें: ताजी कुचली हुई पुदीने की पत्तियां और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। मुंहासों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें।5. कैमोमाइल:लाभ: healing को बढ़ावा देता है और मुँहासों को नियंत्रित करता है।कैसे इस्तेमाल करें: कैमोमाइल चाय बनाएं, ठंडा होने दें और पिंपल्स वाले क्षेत्रों पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।6. खीरे का मास्क:लाभ: त्वचा को आराम और साफ करता है।कैसे इस्तेमाल करें: खीरे को ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।Source1:-Bae JY, Park SN. Evaluation of anti-microbial activities of ZnO, citric acid and a mixture of both against Propionibacterium acnes. Int J Cosmet Sci. 2016 Dec;38(6):550-557. doi: 10.1111/ics.12318. Epub 2016 Apr 29. PMID: 26940755.Source 2:-Zhong, H., Li, X., Zhang, W., Shen, X., Lu, Y., & Li, H. (2021). Efficacy of a New Non-drug Acne Therapy: Aloe Vera Gel Combined With Ultrasound and Soft Mask for the Treatment of Mild to Severe Facial Acne. Frontiers in medicine, 8, 662640. https://doi.org/10.3389/fmed.2021.662640Disclaimer:-This information is not a substitute for medical advice. Consult your healthcare provider before making any changes to your treatment. Do not ignore or delay professional medical advice based on anything you have seen or read on Medwiki.Find us at:https://www.instagram.com/medwiki_/?h…https://twitter.com/medwiki_inchttps://www.facebook.com/medwiki.co.in/

image

1:15

डार्क सर्कल के लिए आयुर्वेदिक उपचार!

आयुर्वेद के अनुसार, प्राकृतिक रूप से काले घेरों को कम करने के लिए दो प्रकार के उपचारों का अधिकतर उपयोग किया जाता है-अभ्यंग: यह एक प्रकार की मालिश है जो आंखों के क्षेत्र सहित पूरे शरीर में blood circulation को बेहतर बनाने में मदद करती है। इससे आंखों के आसपास की त्वचा को आवश्यक पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिलती है। यह मालिश आंखों के नीचे सूजन पैदा करने वाले तरल पदार्थ को निकालने में मदद करती है और यह शरीर से waste products को हटाने में भी मदद करती है, जो काले घेरे में योगदान करते हैं।श्रीधर: यह एक प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा है जिसमें माथे (तीसरी आंख) पर गर्म हर्बल तेल या अन्य तरल पदार्थ की निरंतर धारा डालना शामिल है, जो मन और शरीर को संतुलित करने में मदद करता है ताकि शांति और आराम मिल सके। यह तनाव को कम करने में भी मदद करता है, जिससे काले घेरे कम ध्यान देने योग्य हो सकते हैं।नेत्र तर्पण: इस थेरेपी में आंखों के चारों ओर आटे की एक परत लगाकर जगह बनाई जाती है और इसे कुछ मिनट के लिए गर्म तेल से भर दिया जाता है और कुछ बार दोहराया जाता है। फिर तेल को धीरे से पोंछ दिया जाता है। हर्बल तेल में त्रिफला (आंवला, बिभीतकी और हरीतकी) और शतावरी जैसे तत्व होते हैं, जिनमें anti-inflammatory और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो काले घेरों को कम करने में मदद करते हैं।Source1:-Pp, Sabna & Sivaram, Anjali & Panthappulan, Hakkeem. (2021). REVIEW ON PHYSIOLOGICAL EVALUATION OF ABHYANGA. International Ayurvedic Medical Journal. 9. 3074-3080. 10.46607/iamj2409122021.Source2:-R Deshmukh, Dr. H. (2022) ‘Therapeutic use of eye soothing therapy (Netra tarpana) method from Ayurveda classics’, International Journal of Multidisciplinary Research and Growth Evaluation, pp. 307–309.Disclaimer:-This information is not a substitute for medical advice. Consult your healthcare provider before making any changes to your treatment.Do not ignore or delay professional medical advice based on anything you have seen or read on Medwiki.Find us at:https://www.instagram.com/medwiki_/?h…https://twitter.com/medwiki_inchttps://www.facebook.com/medwiki.co.in

image

1:15

आयुर्वेद द्वारा त्वचा की परतें

great आयुर्वेदिक सर्जन सुश्रुत के अनुसार, त्वचा की कुल 7 परतें होती हैं और उनका विवरण वर्तमान अध्ययनों से काफी मिलता-जुलता है। त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने में इन सभी परतों का अलग-अलग कार्य था।अवभासिनी: यह व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को दर्शाता है और त्वचा की गहरी परतों और छोटे स्थानों को नियंत्रित करता है। यह पोषक द्रव्य (जिसे रस धातु के रूप में जाना जाता है) के circulation को भी बनाए रखता है और त्वचा के रंग को highlight करता है।लोहिता: यह त्वचा की बाहरी परत को सहारा देता है और blood की quality को दर्शाता है।श्वेता: यह त्वचा के प्राकृतिक रंग और प्राकृतिक टोन के संतुलन को नियंत्रित करता है।ताम्र: यह त्वचा की बाहरी परतों की रक्षा और पोषण करता है जो एक barrier के रूप में कार्य करता है।वेदिनी: यह कुछ रोगों के प्रति संवेदना या उत्तेजना उत्पन्न करके कार्य करती है।रोहिणी: यह क्षतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत करके त्वचा की परतों को ठीक करने और regenerate करने में मदद करता है।मनसाधारा: यह त्वचा की firmness और smoothness बनाए रखता है। त्वचा की परतें को लेकर अंदाज़ा मत लगाइए – Ask Medwiki से पाएं clear और expert-verified जवाब, कभी भी।Source:-Balkrishna, A., Telles, S., & Gupta, R. K. (2018). The anatomy of the skin: concepts from Ayurveda and computational modelling. Indian Journal of Clinical Anatomy and Physiology, 5(1), 144-147.Disclaimer:-This information is not a substitute for medical advice. Consult your healthcare provider before making any changes to your treatment.Do not ignore or delay professional medical advice based on anything you have seen or read on Medwiki.Find us at:https://www.instagram.com/medwiki_/?h…https://twitter.com/medwiki_inchttps://www.facebook.com/medwiki.co.in

image

1:15

आयुर्वेद skin disorders का इलाज कैसे करता है?

skin disease आपकी skin को विभिन्न तरीकों से प्रभावित कर सकती है जैसे: बंद छिद्र, irriated और dry skin, खुजली और inflammed skin और चकत्ते। त्वचा संबंधी कई disordersहैं जैसे: मुँहासे, dermatities, सोरायसिस और कुछ genetically रूप से transferred conditions। आयुर्वेद प्राकृतिक उपचारों का उपयोग करके इन सभी का इलाज करता है जिससे कम side effects दिखाई देते हैं।हर्बल remedies में घी, शहद, पानी, एवोकैडो तेल, नारियल तेल, आदि के combination में tree turmeric, नीम, इलाइची, चंदन, तुलसी, धनिया, कत्था आदि से बना पेस्ट शामिल है।ये एक साथ antibacterial, anti inflammatory, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण पैदा करते हैं जो तीनों दोषों को संतुलित करके और toxins को हटाकर, nourished और चमकदार त्वचा प्रदान करके skin disorder को ठीक करने में मदद करते हैं।Source:-Treat different types of skin diseases effectively with ayurveda | The Ayurvedic Clinic. (2024, March 19). Treat different types of skin diseases effectively with ayurveda | The Ayurvedic Clinic. https://www.theayurvedicclinic.com/treat-different-types-of-skin-diseases-effectively-with-ayurveda/Disclaimer:-This information is not a substitute for medical advice. Consult your healthcare provider before making any changes to your treatment.Do not ignore or delay professional medical advice based on anything you have seen or read on Medwiki.Find us at:https://www.instagram.com/medwiki_/?h…https://twitter.com/medwiki_inchttps://www.facebook.com/medwiki.co.in

Shorts

shorts-01.jpg

क्या आप भी मुंहासों से परेशान हैं?

sugar.webp

Mrs. Priyanka Kesarwani

Master of Commerce

shorts-01.jpg

Tanning क्या है? UV Rays से Skin को कैसे बचाएं?

sugar.webp

Mrs. Prerna Trivedi

Nutritionist

shorts-01.jpg

गर्मी में Sunburn? इन गलतियों से बचें!

sugar.webp

Mrs. Prerna Trivedi

Nutritionist

shorts-01.jpg

Glowing Skin पाने के 5 आसान टिप्स!

sugar.webp

Mrs. Prerna Trivedi

Nutritionist