कान का दर्द कई कारणों से हो सकता है, और यह जानना ज़रूरी है कि आपको कान दर्द क्यों हो रहा है ताकि आप इसे ठीक कर सकें।कान के दर्द के कुछ आम कारण हैं:कान खुद को सुरक्षित रखने के लिए वैक्स या मैल बनाता है, लेकिन कभी-कभी यह मैल जम जाता है और कान में ही फ़सकर रह जाता है। इससे दर्द हो सकता है या सुनने में दिक्कत हो सकती है। कान साफ़ करने के लिए कभी भी कॉटन स्वैब का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह मैल को और अंदर धकेल देता है। आप इसे ठीक करने के लिए, कान के मैल को नरम करने वाले ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।जब आप प्लेन में सफ़र कर रहे होते हैं या लिफ्ट में जाते हैं, तो कान में दबाव तेज़ी से बदल जाता है। इससे कानों में दर्द हो सकता है। इससे बचने के लिए प्लेन के टेकऑफ़ और लैंडिंग के समय च्युइंगगम चबाएं या जम्हाई लें। यह कान में पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद करता है।अगर पानी कान में फंस जाता है तो इन्फेक्शन हो सकता है। इससे कान में खुजली, सूजन या पस भी हो सकता है। इसे रोकने के लिए नहाने के बाद कानों को सूखा रखें।सर्दी या एलर्जी के कारण आपका साइनस सूज सकता है और मिडिल ईयर को ब्लॉक कर सकता है। इससे कान में दर्द हो जाता है।कभी-कभी कान का दर्द वास्तव में दांत की समस्या या जबड़े के दर्द (टीएमजे) के कारण होता है। इन दिक्कतों की वजह से कान के आसपास दर्द महसूस हो सकता है।अगर कान का दर्द ज़्यादा दिनों तक रहता है, और इसके साथ बुखार या गले में खराश लगे तो, तो एक ENT स्पेशलिस्ट को ज़रूर दिखाएँ।Source:- 1. https://my.clevelandclinic.org/health/symptoms/earache-ear-pain2. https://www.webmd.com/cold-and-flu/ear-infection/why-does-ear-hurt3. https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/29365233/4. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK227/5. https://www.nhs.uk/conditions/earache/
अगर आप भी bloating से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये foods अपने ख़ाने में शामिल करना ना भूलें।बथुआ के बीज (Quinoa) बथुआ का बीज एक whole grain है जिसमें काफी fiber होता है। Fiber आपके खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है, जिससे bloating भी कम होती है। आप बथुआ के बीज को सलाद और सूप में डाल सकते हैं या चावल की जगह भी खा सकते हैं।जई (Oat) जई में beta-glucan नाम का एक soluble fiber होता है। अगर आप अपना दिन एक tasty oatmeal से शुरू करते हैं, तो ये आपके पाचन को improve करता है, आपको bloating से बचाता है और आपके cholesterol levels को भी manage करता है। ये breakfast के लिए एक perfect option है।ग्रीन टी (Green Tea) इसमें catechins नाम का एक antioxidant होता है जो आपके शरीर को खाना पचाने में मदद करती है। और तो और इसे पीने से आपको bloating में भी काफ़ी राहत मिल सकती है। इसलिए इसे सुबह या भोजन के बाद ज़रूर पिएँ।अनानास (Pineapple) इसमें bromelain enzyme होता है जो आपके शरीर के inflammation को कम करने, protein को breakdown करने और ख़ाने को पचाने में मदद करता है। इससे पाचन आसान हो जाता है और bloating भी काफ़ी हद तक कम हो जाती है।तरबूज़ (Watermelon) तरबूज़ को natural diuretic कहा जाता है क्यूँकि इसमें बहुत सारा पानी होता है, जो आपको hydrated रखता है। Hydrated रहने से bloating कम हो जाती है। इतना ही नहीं, तरबूज़ आपके शरीर से extra salt बाहर निकालने में भी मदद करता है, जिससे आपको हल्का महसूस होता है।अजवाइन के पत्ते और डंठल (Celery) इसमें 95% पानी होता है, जो hydration के लिए best है। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद fiber और apigenin नाम का एक compound, शरीर के inflammation, constipation और bloating को ठीक करने में मदद करते हैं।खीरा (Cucumber) खीरा silica, Vitamin K और antioxidants से भरपूर होता है। इसमें मौजूद cucurbitacin नाम का एक compound आपके शरीर को hydrated रखता है और digestion भी अच्छा करता है। इस वजह से आप के शरीर में bloating भी कम होती है।अदरक (Ginger) अदरक में gingerol और shogaols नाम के bioactive compounds होते हैं जो stomach problems को ठीक करते है। ये आपके intestines को राहत देते है और खाने को पचाने में भी मदद करते है। इसलिए अदरक की चाय पीने या अदरक का एक टुकड़ा खाने से bloating कम हो सकती है।बेरीज़ (Berries) blueberries, strawberries, और raspberries में fiber और पानी काफ़ी मात्रा में मौजूद होता है। ये आपको hydrated रखते है, आपकी gut microbiome को balance करते हैं और bloating कम करने में भी help करते हैं।दही (Curd) इसमें live probiotics होते हैं जिन्हे good bacteria भी कहा जाता है। दही में मौजूद Lactobacillus और Bifidobacterium जैसे probiotics पेट की समस्याओं को कम करते हैं और bloating को रोकते हैं।Source:- 1. https://health.clevelandclinic.org/foods-that-help-with-bloating2. https://www.webmd.com/diet/ss/slideshow-foods-to-help-you-ease-bloating3. https://www.niddk.nih.gov/health-information/digestive-diseases/gas-digestive-tract/eating-diet-nutrition4. https://www.nhs.uk/conditions/irritable-bowel-syndrome-ibs/diet-lifestyle-and-medicines/5. https://www.nhs.uk/conditions/bloating/
बच्चों के मुँह में हुए छाले उनके लिए काफ़ी दर्दनाक हो सकते हैं लेकिन इन्हें ठीक करने के कई असरदार उपाय भी हैं।बच्चों के मुँह में छालों के असरदार 5 घरेलू उपायएक चम्मच नमक को आधे कप गर्म पानी में डाल दें और अपने बच्चे से 30 second तक गरारे करायें। नमक छाले को साफ करता है और सूजन को भी कम करता है। इसलिए गरारे करने से आपके बच्चे के छाले जल्दी ठीक हो जाएंगे।शहद में hydrogen peroxide और antioxidants होते है। इसलिए आप अपने बच्चे के छालों पर शहद भी लगा सकते हैं। यह छालों को ठीक करने के लिए काफी helpful है, क्योंकि इसमें germ-fighting properties होती हैं। शहद छालों को बढ़ने से रोकता है और दर्द को भी कम करता है।लौंग का तेल दांत और मुँह के दर्द को ठीक करने के लिए जाना जाता है। ये छालों से होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है।और तो और ये छालों के आस-पास की सूजन को भी reduce करता है। आप एक cotton swab की मदद से लौंग का तेल अपने बच्चे के छालों पर लगा दे, इससे उन्हें दर्द में बहुत राहत मिलेगी।Aloe vera में aloin नाम का एक compound होता है, जिसमें anti-inflammatory properties होती है। इसलिए आप aloe vera के gel को भी छालों पर लगा सकते हैं। यह inflammation को कम और छालों को ठंडा करता है।हल्दी में curcumin होता है जो infections से fight करता है और छालों को भी ठीक करता है। इसलिए आप हल्दी का paste बनाकर उसे अपने बच्चे के छालों पर लगा सकते हैं। इससे छाला और दर्द दोनों में ही राहत मिलेगी।इन नुस्ख़ों के अलावा, अपने बच्चे को खूब पानी पिलायें, उनके मुँह को soft-bristled toothbrush से साफ करें, और उन्हें spicy ख़ाना ना खिलायें। अगर फिर भी छाला ठीक न हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।Mouth ulcer को लेकर अब भी सवाल हैं? Ask Medwiki पर पाएं भरोसेमंद और verified sources से सही जानकारी।Source:- 1. https://www.webmd.com/oral-health/canker-sores 2. https://www.webmd.com/oral-health/remedies-canker-sores 3. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK546251/ 4. https://www.nhsinform.scot/illnesses-and-conditions/mouth/mouth-ulcer/ 5. https://www.nhs.uk/conditions/mouth-ulcers/
जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है, हमें अपने शरीर को मज़बूत और तंदुरुस्त रखने पर ध्यान देना चाहिए। इसमें गिलॉय हमारी मदद कर सकता है। यह एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ीबूटी है।चलिए जानतें हैं गिलॉय के कुछ फायदे।गिलॉय आपके शरीर की immunity बढ़ाने में मदद करता है। सर्दियों में हमारा शरीर, सर्दी और बुख़ार जैसी बीमारियों से ढंग से नहीं लड़ पाता है। गिलॉय आपके शरीर को इन बीमारियों से लड़ने में मदद करता है, क्योंकि इसमें high antioxidant content होता है।गिलॉय वज़न कम करने में भी मदद कर सकता है। इसमें दो compounds होते हैं, Adenopectin और Lectin, जो मिलके वज़न कम करने में आपकी मदद करते हैं। यह compounds शरीर से अधिक पानी निकालने में मदद करते हैं और bloating को कम करते हैं, ख़ासतौर से सर्दियों के मौसम में, जब water retention आम होता है।अगर आपको diabetes है या आप अपने blood sugar levels को लेकर परेशान हैं, तो गिलॉय का इस्तेमाल कीजिए। यह insulin sensitivity को बढ़ाकर blood sugar levels को सही करता है। गिलॉय का रोज़ इस्तेमाल करने से आपका blood sugar संतुलित रहेगा।गिलॉय का एक और फायदा है, वह है पेट साफ़ करना। यह bowel movements को सही करता है और constipation जैसी दिक्कतों को कम करता है, जो सर्दियों में ज़्यादा खाना खाने की वजह से हो सकती हैं। यह liver function को भी बेहतर करता है, ताकि आपकी सेहत अच्छी रहे।सर्दियों के दिनों में ठंडे मौसम में कभी-कभी तनाव हो सकता है। गिलॉय तनाव को कम करता है। यह आपकी बुद्धि को भी बेहतर बनाता है, जिससे focus करने और alert रहने में मदद मिलती है।गिलॉय का इस्तेमाल कैसे करें?गिलॉय को आप सुबह खाली पेट लें। आप 2-4 चम्मच गिलॉय जूस को एक गिलास कुनकुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो एलोवेरा जूस भी मिला सकते हैं। पाचन के लिए, गिलॉय जूस को आमला जूस के साथ मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।सर्दियों के मौसम में, आप अपने ख़ाने में गिलॉय को शामिल करके आप अपनी सेहत को बेहतर कर सकते हैं।Suggested Safety Disclaimer For Giloy:गिलोय को आयुर्वेद में काफी इस्तेमाल किया जाता है और यह सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, इसे अपने खाने में शामिल करने से पहले चिकित्सक से ज़रूर सलाह लें। खासतौर से अगर आप प्रेगनेंट हैं, ब्रेस्टफ़ीडिंग कर रही हैं, या आपको कोई दूसरी बीमारी है।Source:-1. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC3644751/ 2. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC3644751/
बहुत लोग पेट की दिक्कतें जैसे gas, bloating, और constipation का सामना करते हैं। इन दिक्कतों का असली कारण अक्सर पेट की खराब सेहत ही होता है।Gut को लेकर अब भी सवाल हैं? Ask Medwiki पर पाएं भरोसेमंद और verified sources से सही जानकारी।पेट की सेहत सुधारने वाले 5 बेहतरीन खाद्य पदार्थFermented foods पेट की बीमारियों को दूर करने के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। इसमें इडली और डोसा जैसे खाने आते हैं। Fermentation से पेट में अच्छे bacteria बढ़ते हैं, जो पाचन को बेहतर करते हैं। जब आप डोसा बना रहे हो, तब यह ज़रूर देखें कि वह properly fermented हो, नहीं तो उसका असर उतना अच्छा नहीं होगा।Prebiotics एक प्रकार का fiber होता है जो पेट के अच्छे bacteria को बढ़ाने में मदद करता है। आपके खाने में prebiotic से भरी चीज़ें शामिल करने से आपका पाचन बेहतर हो सकता है। प्याज़, लहसुन, सेब, केला, जई, और गुड़ जैसे खाने prebiotics के अच्छे स्रोत हैं। ये आपके पेट की सेहत को बेहतर करते हैं और आपका immune system भी मज़बूत करते हैं।Fiber सही digestion के लिए ज़रूरी होता है। अनाज़, फल, सब्ज़ी, और ड्राई फ़्रूट जैसी चीज़ें fiber में भरपूर होती हैं। ये bowel movements को सही करते हैं और digestive system को अच्छे से चलने में मदद करते हैं। जो लोग constipation का सामना कर रहे हैं, उनके लिए high-fiber foods काफी फायदेमंद हो सकते हैं।Omega-3 fatty acids आपकी सेहत के लिए फ़ायदेमंद हो सकते हैं! ये दिल और दिमाग़ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अख़रोट, अलसी के बीज, और मछली omega-3 के अच्छे स्रोत हैं। इन्हें अपने ख़ाने में शामिल करने से पेट की सेहत काफ़ी हद तक ठीक हो सकती है।Polyphenols ऐसे compounds होते हैं जो बेरीज, डार्क चॉकलेट, और ग्रीन टी में मिलते हैं। ये पेट में अच्छे bacteria की कमी को दूर करते हैं और harmful bacteria को कम करते हैं। Polyphenol से भरे खाने anti-aging के लिए भी लाभदायक होते हैं।तो, इन चीज़ों को अपने खाने में शामिल करना शुरू करें और देखें आपके पेट की दिक्कतें कैसे ठीक होती हैं!Source:- 1. https://newsinhealth.nih.gov/2017/05/keeping-your-gut-check 2. https://www.health.harvard.edu/blog/how-and-why-to-fit-more-fiber-and-fermented-food-into-your-meals-202404263036
सुबह का नाश्ता दिन का सबसे ज़रूरी meal होता है। इसमें ऐसा ख़ाना शामिल करना चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर हो।आइए जानते हैं 7 ऐसे खाने के बारे में जो आपकी सुबह की डाइट का हिस्सा होना चाहिए।अंडे सुबह के नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। ये protein और healthy fats से भरे होते हैं, जो आपको लंबे समय तक शक्ति देते हैं। ये brain development में मदद करते हैं और liver function को भी बेहतर बनाते हैं। आप अंडों को उबालकर या ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं।जई fiber, protein, और essential vitamins से भरा होता है। ये bad cholesterol को कम करने में मदद करता है। ये आपके दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। ज़्यादा स्वाद और पोषण के लिए, आप जई में दूध और almond butter मिलाकर खा सकते हैं।अलसी के बीज omega-3 fatty acids, fiber, और antioxidants से भरे होते हैं। ये healthy fats inflammation को कम करते हैं और bad cholesterol को भी घटाते हैं, जो आपके दिल की सेहत को बेहतर करता है।बेरीज़ स्वादिष्ट होने के साथ antioxidants से भरी होती हैं, जो दिल की बीमारियों को कम करती हैं। ये fiber में भी भरपूर होती हैं, जिसके कारण आप ज़्यादा समय तक भूक नहीं लगती है। आप इन्हें स्मूथीज़, ओटमील, या योगर्ट में डालकर खा सकते हैं।नट्स और नट बटर protein, healthy fats, और fiber में भरपूर होते हैं। ये आपको शक्ति देते हैं, और दिल की सेहत को भी बेहतर करते हैं।केला potassium से भरपूर होता हैं, जो blood pressure को कम करने में मदद करता हैं। इनमें fiber भी होता हैं, जो पाचन को बेहतर करता है। आप केले को स्मूथीज़ या ओटमील में डालकर खा सकते हैं।ग्रीक योगर्ट protein और calcium का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को बेहतर बनाता है। इसमें probiotics भी होते हैं, जो gut health के लिए फायदेमंद हैं। आप इसे फल, नट्स, और बीज के साथ मिलाकर पोषक नाश्ता बना सकते हैं।इन खानों को अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करके, आप बेहद तंदुरुस्त बन सकते हैं।Source:-1. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC8073301/ 2. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC6567219/
अंजीर, जो कि Figs के नाम से भी जाना जाता है, एक स्वादिष्ट फल है जो कई सालों से लोगों के बीच में लोकप्रिय है। यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं है, बल्कि इसके कई सारे फायदे भी हैं जो आपकी सेहत को दुरुस्त कर सकते हैं।तो चलिए जानते हैं कि आपको अंजीर रोज़ क्यों खाना चाहिए और यह कैसे आपकी सेहत को बेहतर कर सकता है!अंजीर में fiber बहुत ज़्यादा होता है, जो आपके bowels को साफ़ करने और पाचन को बेहतर करने में मदद करता है। अगर आपको constipation की दिक्कत है, तो अंजीर ज़रूर खाएं। यह आपकी सारी दिक्कतों को जल्दी से ठीक कर देगा।अंजीर antioxidants, vitamins और minerals से भरपूर होता है जो त्वचा को अच्छा बनाते हैं। अगर आप अपनी त्वचा को चमकदार रखना चाहते हैं और झाइयों से बचना चाहते हैं, तो अंजीर अपने खाने में ज़रूर शामिल करिए।अंजीर में calcium, magnesium और phosphorus जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपकी हड्डियों को मज़बूत रखते हैं। यह आपकी हड्डियों को support देने के लिए एक अच्छा फल है।अंजीर में potassium होता है, जो आपके शरीर के sodium levels को कम करने में मदद करता है। यह high blood pressure को रोकने में भी मदद करता है।अगर आप अपने hormonal balance को सही करना चाहते हैं, तो अंजीर आपकी मदद कर सकता है। इसमें magnesium और zinc होता हैं, जो आपके hormones को अच्छे से संतुलित करते हैं।अंजीर के पोषक तत्व आपके reproductive system के लिए भी काफ़ी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप baby planning कर रहे हैं, तो अपने ख़ाने में अंजीर को शामिल करना आपकी fertility के लिए लाभदायक हो सकता है।अंजीर कैसे खाएं?अब आप सोच रहे होंगे कि अंजीर को अपने खाने में कैसे शामिल करें? आप दो आसान तरीको से इसे अपने खाने में शामिल कर सकते हैं:2 अंजीर को रात भर पानी में भीगने छोड़ दीजिए। सुबह पानी पीजिए और फिर भिगोए हुए अंजीर भी खा लीजिए। आप इसमें थोड़ा सा शहद भी डाल सकते है।आप अंजीर को दूध के साथ उबाल सकते हैं और दूध को पीने के बाद अंजीर खा सकते हैं।तो आज ही अंजीर खाना शुरू करें और उसके कई फायदों का लुत्फ़ उठाएं!Source:- 1. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC10255635/ 2. https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/30884655/
सरदियों में आँवला को अपनी अपने में शामिल करना ना भूलें। ये खट्टा फल कई पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसे खाकर आप सर्दियों के दिनों में भी तंदुरुस्त रह सकते हो।आंवला को लेकर और जानकारी चाहिए? हमारा भरोसेमंद हेल्थ असिस्टेंट Ask Medwiki पर आपकी मदद के लिए तैयार है।चलिए देखते हैं की आँवला सर्दियों में क्यों इतना फायदेमंद होता है:आँवला में vitamin C होता है जो immunity को बढ़ाने में मदद करता है. ये vitamin C content आपके immune system को मज़बूत बनाता है, जिसके कारण सर्दियों में होने वाली बीमारियों से लड़ना आसान हो जाता है!आँवला में antioxidants होते हैं जो चेहरे की झाँई और fine lines को कम करते हैं. ये pigmentation को भी कम करता है और उन skin infections को ठीक करता है, जो सर्दियों के मौसम में आम होते हैं. आँवला में vitamin C भी होता है जो collagen production में मदद करता है, जिससे skin मूलायम और चमकदार बनती है. आप आँवला पाउडर को दही के साथ मिलाकर अपने चेहरे और बालों पर लगा सकते हैं.सर्दियों के दौरान काफ़ी लोगों को dry scalp और hair का problem हो जाता है. आँवला dandruff को कम करता है, और hair growth को बढ़ाता है.आप सर्दी के मौसम में, आँवला के तेल या पाउडर को नारियल तेल के साथ मिलाकर scalp पे massage करें और hair problems से छुटकारा पायें।आँवला में chromium होता है जो blood sugar levels को control करता है और insulin sensitivity को भी ठीक करता है. ये सर्दियों में diabetes manage करने का एक बेहतरीन फल है.आँवला antioxidants से भरा हुआ होता है जो bad cholesterol को शरीर से निकालता हैं. इससे heart diseases का ख़तरा कम होता है. आँवला में flavonols जैसे phytonutrients भी होते हैं जो blood pressure को कम करते हैं और blood vessel function को भी improve करते हैं.आँवला digestion के लिए भी अच्छा होता है. ये constipation में मदद करता है और acidity को रोकता है।आप आँवला को अपने खाने में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं. आँवला के रस को गर्म पानी के साथ सुबह खाली पेट पी सकते हैं, या आँवला की चटनी बना सकते हैं, या बाल और त्वचा में लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.तो इस सर्दी के मौसम में आँवला का मज़ा ज़रूर लीजिए।Source:- 1. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC10934303/ 2. https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/21317655/
Shorts
घर पर ORS बनाने का सही तरीका क्या है?
Mrs. Prerna Trivedi
Nutritionist
सांसों की बदबू कैसे दूर करें? जानिए कारण और आसान उपाय!
Mrs. Prerna Trivedi
Nutritionist
खाने के कुछ देर बाद brush करना क्यों सही होता है?
Mrs. Prerna Trivedi
Nutritionist
क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में बेल खाना क्यों ज़रूरी है?
Drx. Salony Priya
MBA (Pharmaceutical Management)













